थाइलैंड में बॉडी बिल्डिंग में सोलंकी ने जीता कांस्य

जालंधर | सेंट सोल्जर कॉलेज को-एजुकेशन के बी.कॉम के छात्र कमल सोलंकी ने इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग फिट अल्टीमेट क्लैश ऑफ फिजिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में सोलंकी ने सेकंड रनर-अप का खिताब जीता। इस मौके कॉलेज की डायरेक्टर वीना दादा और कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने इस उपलब्धि के लिए छात्र की सराहना की और उसे आशीर्वाद दिया, साथ ही उसे हमेशा कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने भी सोलंकी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *