जोधपुर मंडल रेलवे की ओर से इरुमुदी थाईपूसम त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी जोधपुर तिरुचिरापल्ली भगत की कोठी जोधपुर एवं बीकानेर मदुरै बीकानेर रेल सेवा का मिलमरूवतुर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशी किरण ने यह जानकारी दी। बताया कि रेलगाड़ी संख्या 20481, भगत कोठी जोधपुर – तिरुचिरापल्ली रेलसेवा 1 जनवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। वह मेलमरूवतुर स्टेशन पर 11:03 बजे आगमन कर 11:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20482, तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी (जोधपुर) रेलसेवा दिनांक 04 जनवरी 25 से 08 फरवरी तक तिरुचिरापल्ली से प्रस्थान करेगी। वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11: 03 बजे आगमन व 11:05 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै रेलसेवा 05 जनवरी से 09 फरवरी 25 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी। वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 11.23 बजे आगमन कर 11.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22631, मदुरै-बीकानेर रेलसेवा 02 जनवरी से 06 फरवरी 25 तक मदुरै से प्रस्थान करेगी। वह मेलमरूवतूर स्टेशन पर 17.48 बजे आगमन व 17.50 बजे प्रस्थान करेगी।


