थाटीपुर में पिता-पुत्र पर ब्लेड से हमला:बदमाश ने दुकान के गल्ले में रखे 1200 रुपए लूटे, पुलिस ने जांच में लिया मामला

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने फोटो स्टूडियो में घुसकर पिता-पुत्र पर ब्लेड से हमला कर दिया और गल्ले में रखे 1200 रुपए लूटकर फरार हो गया। घटना 13 दिसंबर की बताई जा रही है। दुकान संचालक ने सोमवार शाम को पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है, इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार करतार सिंह अपने पुत्र के साथ गल्ला कोठार में रहते हैं और गौतम नगर में उनका फोटो स्टूडियो है। फरियादी ने बताया कि अनिकेत नामक युवक अचानक दुकान में दाखिल हुआ और बिना किसी विवाद के ब्लेड निकालकर पहले करतार सिंह पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी करतार सिंह के मुताबिक उनका बेटा उस समय दुकान के अंदर कंप्यूटर पर काम कर रहा था। शोर सुनकर जब वह बाहर आया, तो आरोपी ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश गल्ले में रखे 1200 रुपए लेकर मौके से फरार हो गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। सीसीटीवी कैमरे में भागता दिखा आरोपी घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फरियादी के अनुसार आरोपी वारदात के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है। थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र चौहान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और घटना 13 दिसंबर की है। मामले की जांच कर रहे हैं तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *