थाना चौक मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

रामगढ़ | शहर के थाना चौक में गुरुवार को मारपीट को लेकर दूसरे पक्ष ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने नईसराय के शास्त्री नगर निवासी अमजत अली के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। आवेदन में अमजत अली ने बताया है कि गुरुवार को वे मो जमाल के साथ दामोदर नदी किनारे स्थित एक खटाल पर दूध लेने गए थे। यहां, कुछ लोगों ने धर्म पूछने के बाद दूध नहीं देने की बातें कही गईं। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। अमजत अली ने आवेदन में गौतम यादव, राहुल यादव, टप्पू यादव, अखिलेश यादव, अशोक यादव, पन्नू यादव, सुरेश यादव, राहुल यादव, दीपक सिसोदिया सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपों की जांच की जा रही है,और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *