थाने में भिड़े जवान : हाजिरी को लेकर दो हैडकांस्टेबल झगड़े, हथौड़ी से एक का सिर फूटा, गंभीर हालत में भर्ती

कोटा | गुमानपुरा थाने में शनिवार को एक हैडकांस्टेबल ने दूसरे हैडकांस्टेबल पर हथौड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फूट गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुमानपुरा थाने में सुरेंद्र यादव के पास ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी है। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे हैडकांस्टेबल बलवीर ​गुर्जर आया। दोनों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। तभी बलवीर ने हथौड़ी से सुरेंद्र के सिर पर हमला कर दिया। सुरेंद्र बेहोश हो गया तो अस्पताल भेजा गया। चेतक ड्यूटी में अनुपस्थित था बलवीर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलवीर गुर्जर पिछले दिनों चेतक ड्यूटी में एब्सेंट था। वह लंबे समय से अनुपस्थित चल रहा था और वापस ड्यूटी पर आना चाहता था, इसी को लेकर उसका ‘मेजर’ सुरेंद्र यादव से झगड़ा हुआ। बलवीर ने आक्रोश में आकर हमला कर दिया। बड़ा सवाल : थाने में हमला नहीं रोका, जनता की सुरक्षा का क्या : हमला गुमानपुरा थाने में प्रवेश करते ही पुलिस डेस्क के सामने वाले कमरे में हुआ। यहां हमेशा दो से तीन पुलिसकर्मी होते हैं। सवाल यह है कि बलवीर हथौड़ी लाया और उसने सुरेंद्र के सिर पर मार दी, लेकिन किसी ने बीच बचाव क्यों नहीं किया? जनता किससे उम्मीद करे?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *