भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरां मोहल्ला में भक्तों की ओर से माघ माह में हवन करवाया गया। इसकी अध्यक्षता धाम के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने की। कार्यक्रम में मंदिर के विद्वानों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई। हवन के बाद भक्तों ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। अंत में सभी ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।


