थायरायड की अनदेखी पड़ सकती है भारी समय पर करवाएं जांच : डा. अमरनाथ

अमृतसर | थायरायड एक छोटी लेकिन जरूरी ग्रंथि है, जो गले के निचले हिस्से में होती है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने वाले हार्मोन टी3 और टी4 बनाती है। ये हार्मोन ऊर्जा, तापमान, हृदय गति, त्वचा, वजन, मानसिक स्थिति और पाचन पर असर डालते हैं। इसके बावजूद थायरायड रोगों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। ईएमसी हॉस्पिटल के थायरॉयड विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ ने कहा कि थायरायड एक ऐसा रोग है जिसे समय रहते पहचाना जाए तो इलाज पूरी तरह संभव है। ईएमसी हॉस्पिटल समूह के डायरेक्टर डॉ. ऋषभ अरोड़ा ने बताया कि हमारे सभी हॉस्पिटल यूनिट्स में थायरॉयड से संबंधित सम्पूर्ण जांच, विशेषज्ञ परामर्श, इलाज और सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *