थार महोत्सव शुरू, सिर पर कलश लेकर निकली महिलाएं:मिस और मिस्टर थार होंगे तय; महाबार के धोरों में होंगे कल्चरल इवेंट्स

बाड़मेर में 2 दिवसीय थार फेस्टिवल की शुरुआत हुई। उद्घाटन के दौरान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राजस्थानी परिवेश में शहरवासी शामिल हुए। शोभायात्रा में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए। वहीं महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलीं। शोभायात्रा गांधी चौक से शुरू हुई, जो शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, नेहरु नगर होकर करीब डेढ़ किलोमीटर सफर तय कर आदर्श स्टेडियम पहुंचेगी। वहां पर गैर नृत्य के साथ प्रोग्राम की शुरुआत होगी।
समारोह में लोक कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद थार श्री, थार सुंदरी समेत अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कलेक्टर ने घर- घर जाकर बांटे थे पीले चावल
थार महोत्सव से शामिल होने के लिए 1 दिन पहले मंगलवार को जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शहर में पीले चावल भी बांटे।
इस दौरान कलेक्टर के साथ अन्य अधिकारी शहर में निकले और घर- घर जाकर शहरवासियों को समारोह में आने का न्योता दिया था। कई स्थानों पर इवेंट से जुड़े अलग-अलग होर्डिंग्स भी लगाए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वीडियो शेयर कर प्रमोशंस किए जा रहे हैं। 40 साल पहले शुरू हुआ था थार महोत्सव
बाड़मेर में थार महोत्सव की शुरुआत 1986 में जिला प्रशासन ने पश्चिमी राजस्थान की लोक कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी। 1986 से 2012 तक लगातार कार्यक्रम हुए। 2012 के बाद 10 साल के अंतराल के बाद 2022 में दुबारा शुरू हुआ। थार महोत्सव के माध्यम से जिले की अनूठी सांस्कृतिक विरासत और हस्तशिल्प को विश्व के सामने प्रस्तुत करना है। इस महोत्सव में एशियाड का प्रसिद्ध गेर नृत्य, लोक और संगीत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुति खास रहती है। पूर्व में बालोतरा ​साथ था, लेकिन अब जिला अलग होने से यह कार्यक्रम बाड़मेर तक ही सीमित रहेगा। पल- पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *