चांदराई | थुंबा गांव में आगामी 8 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार को लेकर बुधवार को ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम किया गया। जहां ईश्वरसिंह की अध्यक्षता में सम्मेलन के बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्रसिंह, मोहनदास वैष्णव, ओबाराम, श्रवण लोहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी का आह्वान किया।


