थैलेसीमिया बच्चों के HIV पॉजिटिव मामले में NHRC जांच तेज:पीड़ित परिवारों के बयान दर्ज, ब्लड बैंक कर्मचारियों से पूछताछ होगी

सतना में थैलेसीमिया पीड़ित 4 बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव होने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच जारी है। आयोग की दो सदस्यीय टीम ने पीडि़त परिवारों के बयान लिए और मामले से जुड़े दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की इंस्पेक्शन डिवीजन की टीम ने मंगलवार को शेष चार बच्चों के परिजनों के बयान लिए। तीन परिजनों से अलग-अलग स्थानों पर मुलाकात की गई, जबकि एक परिजन को गांव के बाहर बुलाकर जानकारी ली गई। इसमें वह परिजन भी शामिल हैं, जो स्वयं एचआईवी पॉजिटिव हैं और उनका बच्चा भी संक्रमित है। दिल्ली से आए इंस्पेक्टर रोहित सिंह और संजय कुमार इस जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। अब शुरू होगा अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ पीडि़त परिवारों के बयान कलमबद्ध होने के बाद अब मामले से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों से पूछताछ का दौर शुरू होगा। मंगलवार को ब्लड बैंक के एक पूर्व अधिकारी से पूछताछ की गई, जबकि बुधवार से ब्लड बैंक के लैब तकनीशियन और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। दस्तावेज जुटाने और विशेषज्ञों से मशविरा जांच टीम मामले से संबंधित दस्तावेज भी जुटाएगी। दस्तावेजों और कलमबद्ध बयानों को लेकर दिल्ली में विशेषज्ञों के साथ सलाह-मशविरा किया जाएगा। जांच टीम ने कहा कि मीडिया और जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम न किया जाए ताकि पीडि़त परिवारों की पहचान उजागर न हो। टीम ने भरोसा दिया कि पड़ताल पूरी होते ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *