भास्कर न्यूज|गिरिडीह थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जरूरत को देखते हुए गिरिडीह प्रेस क्लब ने रविवार को रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में रिंकेश कुमार, अविनाश सिन्हा, जगजीत सिंह बग्गा, निशांत गुप्ता, नफीस अजहर, आशीष कुमार, श्याम कुमार और संटू कुमार समेत 11 लोगों ने रक्तदान किया। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की प्रेरणा से रक्त केंद्र के सफाईकर्मी राकेश हाड़ी ने पहली बार रक्तदान किया। उन्हें सम्मानित भी किया गया। मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने बताया कि जिले में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को हर महीने करीब 700 यूनिट रक्त की जरूरत होती है। रक्तदाताओं की कमी से बच्चों को परेशानी होती है। इसी कारण प्रेस क्लब ने शिविर का आयोजन किया। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी रक्तदान शिविर लगाने की अपील की। शिविर के संयोजक और प्रेस क्लब महासचिव अरविंद कुमार ने रक्तदान करने वाले पत्रकारों का आभार जताया।


