थोक बाजार में आलू की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है, फिर भी खुदरा बाजारों में भाव गिरने के अनुपात में दाम नहीं घट रहा है। खुदरा दुकानदार मुनाफा वसूली में लगे हैं। मंगलवार को थोक मंडी पंडरा में आलू 16 से 17 रुपए प्रति किलो तक बिका। पिछले 7 दिन में आलू 7 रुपए किलो तक सस्ता हो चुका है। जबकि, खुदरा बाजार में आलू अभी भी 28 से 30 रुपए किलो बेचा जा रहा है। प्याज भी थोक बाजार में सप्ताह भर में 8 रुपए तक सस्ता हो गया है। मंगलवार को थोक मंडी में बढ़िया प्याज 20 से 28 रुपए किलो तक बिका। जबकि खुदरा में 30 से 45 रुपए किलो तक प्याज बेचा जा रहा है। थोक कारोबारी सह आलू-प्याज विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि सोमवार को पंडरा मंडी में 35 गाड़ी आलू और 30 गाड़ी प्याज की आवक रही। 25 गाड़ी आलू उत्तरप्रदेश से और 10 गाड़ी आलू पंजाब से आया। वहीं, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान से 30 गाड़ी प्याज की आवक रही। उन्होंने कहा कि बाजार में आलू और प्याज की आमद काफी ज्यादा है। इसकी तुलना में लिवाली कम है। अभी झारखंड में पर्याप्त आलू है। इधर, लहसुन के भी भाव में गिरावट है। मंगलवार को थोक में लहसुन 200 से 260 रुपए किलो की दर से बिका। हरी सब्जियों के भाव में भी आई 10 रुपए तक की गिरावट सब्जियों के लिए अनुकूल मौसम में कीमतें लगातार गिर रही हैं। हरी सब्जियों की कीमतें पिछले दो-चार दिनों में 10 रुपए तक कम हुई हैं। मंगलवार को फूलगोभी 30 से 40 रुपए, बंध गोभी 25 से 30 रुपए, टमाटर 30 रुपए, बैंगन 30 रुपए, मूली 20 रुपए, पालक 25 से 30।


