दंतेवाड़ा में कल पहला डॉग शो:बड़ी संख्या में पहुंचेंगे डॉग लवर्स; रेबीज टीकाकरण और हेल्थ टेस्ट भी किया जाएगा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 25 मार्च 2025 को पहला डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले और आसपास के डॉग प्रेमी अपने प्रिय पशुओं के साथ शामिल होंगे। प्रदर्शनी में विशेषज्ञों द्वारा प्रदर्शनी में लाए गए डॉग को चयनित कर प्रत्येक ब्रीड के अनुसार पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही, इस आयोजन में विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त रेबीज टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। इस डॉग शो में लाए गए डॉग को तीन श्रेणियों में पुरस्कृत किया जाएगा – प्रथम, द्वितीय और तृतीय। कार्यक्रम 25 मार्च, 2025 को मंगलवार को सुबह 8 बजे से क्रिकेट ग्राउंड, कलेक्टर बंगला के सामने आयोजित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *