दंतेवाड़ा में गला रेतकर अधेड़ की हत्या:नक्सल वारदात या आपसी रंजिश की आशंका, पहले बेटे को भी मार चुके हैं नक्सली

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक अधेड़ की हत्या कर दी है। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। हत्यारों ने गला रेतकर उसे मार डाला है। हालांकि, यह आपसी रंजिश है या फिर मुखबिरी के शक में नक्सली वारदात। इसकी पुलिस जांच कर रही है। मामलाके अरनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, वारदात मंगलवार देर रात की है। नीलावाया गांव के पटेलपारा का रहने वाला बंडी कोर्राम (55) अपने किसी परिचित के साथ घर से बाहर गया हुआ था। रात में उसके परिचित ने उसे अपने घर के पास छोड़ दिया था। वहीं कुछ देर बाद उसकी हत्या हो गई। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसका पता लगाया।घर के पास ही उसकी लाश मिली। जांच कर रही पुलिस गांव वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पहले जानकारी मिली थी कि नक्सलियों ने इसे मार डाला है। हालांकि, मौके से किसी भी तरह का कोई नक्सल पर्चा नहीं मिला। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जमीन विवाद को लेकर हत्या हुई है। हत्या किसने की यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। बेटे को भी मारे थे नक्सली बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले नक्सलियों ने मृतक के बेटे की भी हत्या कर दी थी। वहीं अब पुलिस आपसी रंजिश और नक्सल एंगल दोनों तरह से मामले की जांच कर रही है। ASP आरके बर्मन ने इसे नक्सल वारदात से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि, आपसी रंजिश की वजह से हत्या हुई है। जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *