दंतेवाड़ा में नियुक्त हुए भाजपा के 7 नए मंडल अध्यक्ष

दंतेवाड़ा| भाजपा द्वारा शुक्रवार को जिले के अपने 7 मंडलों में नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई। निर्वाचन अधिकारी बैदूराम कश्यप और पर्यवेक्षक अशोक बजाज की सहमति से सभी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए। नई नुयक्ति में बैदूराम में जय भंसाली, गीदम में सुदाराम भास्कर, कुआकोंडा में भीमा कवासी, बारसुर में बैसुराम मंडावी, बचेली में अमलेंदु चक्रवती, कटेकल्याण में नारायण टेकाम और किरंदुल में विजय कुमार सोढ़ी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष बनने से पहले सभी जगह मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी, पर कार्यकर्ताओं की राय नहीं मानी गई ऐसे आरोप भी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *