दंतेवाड़ा में मनाई गई भक्त माता कर्मा की जयंती

दंतेवाड़ा। माता मालती देवी आश्रम में माता कर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल साहू समाज के लोग। भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले के माता मालती देवी आश्रम में हर्षोल्लास के साथ साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समाज की महिला शक्तियों के द्वारा पूजा अर्चना कर राज्य स्तर पर निर्धारित समयानुसार सुबह 11 बजे भक्त माता कर्मा जी की महाआरती की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, मंच का संचालन मनीष कुमार साहू के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम जिला साहू संघ के कोषाध्यक्ष भगत राम साहू के द्वारा भक्त माता कर्मा जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और माता की महिमा के बारे में अवगत कराया गया। इसके पश्चात समाज के वरिष्ठ एवं संरक्षक एनआर साहू के द्वारा सभी को कर्मा जयंती की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रदेश साहू संघ के द्वारा सामाजिक हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया और समाज की महिलाओं को आगे आकर समाज की बागडोर संभालने का आव्हान किया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारी निर्मला साहू ने साहू समाज की जाति को तेली क्यों कहा जाता है, इससे संबंधित धार्मिक घटना का वर्णन किया। सुधीर साहू ने बताया कि सामाजिक एकजुटता जरूरी है, इसके बिना समाज को कैसे आगे ले जाया जा सकता है। समाज के वरिष्ठ एवं संरक्षक महेंद्र साहू ने सभी को माता कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसी प्रकार के आयोजन निरंतर करते रहने की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *