दंतेवाड़ा में शादी का वादा कर दुष्कर्म:कई साल से कर रहा था शारीरिक शोषण, FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्यार, शादी का वादा और फिर रेप का मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया है कि, बॉयफ्रेंड शादी करूंगा कहता था। शादी का वादा कर वह बार-बार रेप करता रहा। जब शादी करेंगे, कहा तो भाग गया। वहीं, युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामू सेठिया (20) गुडसे गांव का रहने वाला है। जिले के ही एक गांव की रहने वाली युवती से किसी माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली। शादी का वादा किया और फिर युवक लगातार उसका दुष्कर्म करता रहा। हालांकि, युवती बार-बार कहती रही की शादी कर लेते हैं। लेकिन युवक हमेशा टालमटोल करता रहा। वहीं, एक दिन फिर जब उसने शादी की बात कही तो युवक भाग गया। उसे समझ आ गया था कि वह उसे धोखा दे रहा है। शादी नहीं करेगा। इसके बाद उसने कटेकल्याण थाना पहुंचकर अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रामू सेठिया को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *