दंतेश्वरी फाइटर्स के साथ कैलेंडर पर दिखेंगे CM:QR कोड फीचर्स के साथ कैलेंडर हुआ लॉन्च; वीडियो संदेश भी सुन सकेंगे लोग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के सरकारी कैलेंडर में दंतेश्वरी फाइटर्स के साथ दिखेंगे। सरकार ने पहली बार QR कोड वाला कैलेंडर लॉन्च किया। कैलेंडर के कवर पेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की फोटो के साथ ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ बात लिखी है। CM साय इस कैलैंडर में बस्तर की जांबाज दंतेश्वरी फाइटर्स के साथ भी दिखेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25वें साल में है। कैलेंडर में रजत जयंती वर्ष 2025 के कुछ नए फीचर्स हैं। कैलेंडर के हर पेज पर एक QR कोड दिया गया है। इसे स्कैन करते ही उस माह के विशेष अवसरों पर आधारित मुख्यमंत्री के वीडियो संदेश को सुना जा सकता है। सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। कोड सिर्फ उस महीने ही एक्टिव रहेगा। कैलेंडर के पेज में छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रमुख तथ्य बताए गए हैं। कैलेंडर में रामलला दर्शन योजना, राजिम कुंभ कल्प, महतारी वंदन योजना पर आधारित तस्वीरें हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *