दंतैल हाथी ने तीन घरों को तोड़ा, एक की मौत:झारखंड से बलरामपुर में घुसे हाथी ने मचाया उत्पात, दीवार के नीचे दबा ग्रामीण

बलरामपुर जिले में शनिवार की रात सिलाजू गांव में झारखंड में विचरण कर रहे दल से अलग होकर छत्तीसगढ़ सीमा में घुसे दंतैल हाथी ने तीन ग्रामीणों के कच्चे मकानों को तोड़ दिया। एक मकान को तोड़ने के दौरान दीवार गिरने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाने के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। दंतैल हाथी के पास ही डटे रहने से ग्रामीण दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के धमनी रामचंद्रपुर वन परिक्षेत्र के सिलाजू गांव में दंतैल हाथी ने तीन कच्चा मकान को तोड़ दिया। बीती रात तीन मकानों पर हमला कर उन्हें तोड़ दिया। अचानक गांव में हाथी के पहुंच जाने से गांव में हड़कंप मच गया। मकान गिरने की वजह से अंदर सो रहा अकलू भुइंया (45 वर्ष) घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत ग्रामीणों ने अकलू भुइंया को उप स्वास्थ्य केंद्र रामचंद्रपुर में दाखिल कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया। बलरामपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। हाथियों ने दो ग्रामीणों का कच्चा का मकान तोड़ दिया। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पिछले एक महीने में यहां 6 से ज्यादा बार हाथी हमला कर चुके हैं। धमनी रामचंद्रपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में हाथियों का आंतक बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड गांवों में प्रवेश करते हैं और फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से हाथी की गतिविधियों पर नियंत्रण करने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाथी पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जंगल में भोजन और पानी की कमी के कारण हाथी गांवों की ओर आ रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *