दंपति से लूट के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार:5 हजार रुपए का था इनाम, लूटे गए सोने के टॉप्स और चेन का टुकड़ा बरामद

कपासन पुलिस ने दंपति से लूट के मामले में 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटे गए सोने के टॉप्स और चेन का टुकड़ा बरामद किया गया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई है। घटना 14 अक्टूबर की है, जब एक महिला अपने पति के साथ आरएनटी कॉलेज कपासन से अपने घर कांकरिया जा रही थी। दुर्गामाता मंदिर के पास दो युवक बाइक पर आए और दंपति को चाकू दिखाकर उनका आईफोन, एक तोला सोने की चेन और तीन ग्राम वजन के सोने के टॉप्स लूट ले गए। एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी हरजी लाल यादव के निर्देशन में एसएचओ रतन सिंह की टीम ने जांच में मेवड़ा कॉलोनी के दो आरोपियों पिंटू उर्फ पोमा कंजर और रोशनलाल उर्फ प्रकाश कंजर को चिह्नित किया। एक महीने पहले पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिससे लूटा गया आईफोन और सोने की चेन का एक टुकड़ा बरामद हुआ था। फरार चल रहे रोशनलाल पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने रेकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके घर से लूटे गए सोने के टॉप्स व चेन का टुकड़ा बरामद किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश उच्च श्रेणी का अपराधी है, जिस पर डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *