दतिया अपहरण-दुष्कर्म मामले में 15 दिन बाद मिले अहम सुराग:बाइक जब्त; मंदिर दर्शन के लिए निकली थी युवती, जंगल ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

दतिया में रिंग रोड स्थित गुर्जा सरकार हनुमान मंदिर से 26 वर्षीय युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस को करीब 15 दिन बाद कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने घटना स्थल की पहचान कर ली है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल की गई लाल रंग की बाइक भी जब्त कर ली गई है। मंदिर दर्शन के लिए निकली थी युवती यह मामला 28 दिसंबर का है। रिंग रोड क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय युवती गुर्जा सरकार हनुमान मंदिर दर्शन के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। देर रात तक युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में ले जाकर की गई मारपीट और दुष्कर्म जांच में सामने आया कि आरोपी युवती को मोहना हनुमान मंदिर के आगे भुता के जंगल में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गए। चार विशेष टीमें कर रही जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष टीमें बनाई हैं। इनमें टीआई, एसडीओपी, उप निरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल हैं। बीते 15 दिनों में पुलिस ने शहर, रिंग रोड और आसपास के इलाकों के 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। सीसीटीवी जांच के दौरान एक लाल रंग की संदिग्ध बाइक चिन्हित की गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों के स्कैच भी तैयार किए गए हैं। फिलहाल कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एंट्री और एग्जिट पॉइंट अब भी चुनौती पुलिस के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आरोपी किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। आरोपी की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट की जानकारी नहीं मिलने से जांच प्रभावित हो रही है। दतिया एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि पुलिस को कुछ तकनीकी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। सभी टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *