दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में जुआ खेलते दिखे लोग:वीडियो आया सामने, एएसपी बोले- जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

दतिया में शुक्रवार को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र से एक जुए के फड़ का वीडियो सामने आया है। वीडियो इंदरगढ़ थाना परिसर से 3 किलोमीटर दूर भदौल गांव का बताया जा रहा है। इससे पहले भांडेर और पंडोखर से ऐसे वीडियो सामने आ चुके है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग खेत में घेरा बनाकर जुआ खेल रहे है। इस दौरान रुपयों का दाव लगाया जा रहा। वीडियो गुरुवार शाम का बताया जा रहा है। जो शुक्रवार को सामने आया। अगल-बगल के शहरों से पहुंच रहे लोग जानकारी के मुताबिक दतिया, ग्वालियर, डबरा, भिंड, मुरैना और उत्तर प्रदेश के झांसी समेत अगल-बगल के शहरों से जुआरी यहां दांव लगाने पहुंच रहे हैं। ये जुआरी एक बार में हजारों रुपए से लेकर लाखों रुपए के दांव लगा रहे है। इस जुआ की चर्चा इंदरगढ़ से लेकर पूरे जिले में थी। एएसपी सुनील शिवहरे ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी की जांच कराई जा रही है। सभी पर कार्यवाही की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *