दतिया के प्राचीन सूर्य मंदिर में 10 लाख की चोरी:गर्भगृह का ताला तोड़ चांदी का यंत्र चुराया, डॉग स्क्वॉड-फिंगरप्रिंट टीम के साथ पहुंची पुलिस

दतिया के उनाव स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोर मंदिर के दाएं गेट से घुसे और गर्भगृह का ताला तोड़कर भगवान का चांदी का यंत्र चुरा ले गए, जिसका वजन करीब 4 किलो था। इसके साथ ही चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे 4-5 लाख रुपए और अन्य सामग्री भी चुरा ली। मंदिर के पुजारी विनोद पांडा ने शुक्रवार सुबह 4 बजे मंदिर पहुंचकर घटना का खुलासा किया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कस्बे के लोग मंदिर पहुंच गए। वहीं तहसीलदार और भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड की मदद से हो रही है जांच
उनाव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि घटना रात करीब 1 बजे के आसपास की है। उन्होंने कहा कि चोर मंदिर के बगल वाले गेट से अंदर घुसे थे। मंदिर कमेटी ने शिकायती आवेदन दिया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीओपी कार्णिक ने बताया कि मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे। फिंगरप्रिंट के सैंपल लिए जा रहे है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की टीम भी लगी हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 1 साल से बंद हैं मंदिर के कैमरे
मंदिर कमेटी ने बताया कि मंदिर के केमरे करीब 1 साल से बंद पड़े हैं। इसे लेकर कई बार जिला प्रशासन से शिकायत भी की है, लेकिन कैमरों को ठीक नहीं कराया गया। कमेटी का कहना है कि अगर कैमरे चालू होता तो, पुलिस को मामले का खुलासा करने में आसानी होती। नकदी सहित 10 लाख की चोरी
मंदिर के पुजारी विनोद पांडा ने कहा कि चोर भगवान सूर्य का यंत्र ले गए, जो चांदी का था। उन्होंने बताया कि यंत्र का वजन 4 किलो से ज्यादा है। इस के अलावा दान पेटी से भक्तों के चढ़ाए करीब 4 से 5 लाख रुपए चुरा ले गए है। ग्रामीणों ने झांसी-दतिया रोड पर लगाया जाम
घटना को जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और लगभग 30 मिनट तक झांसी-दतिया रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार बीएम आर्य ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। जल्द होगा मामले का खुलासा- एसपी
दतिया एसपी सुनील शिवहरे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। डॉग स्क्वॉड टीम के साथ फिंगरप्रिंट्स टीम भी लगी हुई है। जल्द चोरों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *