दतिया नगरपालिका के बाहर वेतन को लेकर सफाईकर्मियों का हंगामा:दो-तीन माह से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों में रोष; अध्यक्ष ने कहा-सोमवार तक दे देंगे

दतिया में नगरपालिका के सफाई कर्मचारी शुक्रवार सुबह वेतन भुगतान को लेकर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि किसी को दो तो किसी को तीन महीने से वेतन नहीं मिला, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। सूचना मिलने पर स्वच्छता प्रभारी अनुपम पाठक मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाइश दी। कुछ देर बाद कर्मचारी घर लौट गए, लेकिन समाधान नहीं होने पर दोबारा नगरपालिका पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और चर्चा के बाद सोमवार तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने फिलहाल प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस संबंध में सीएमओ नागेंद्र गुर्जर ने भी शीघ्र भुगतान की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *