दतिया में आज 4 से 5 घंटे बिजली कटौती:गौतम विहार, गणेशघाट सहित दर्जनों इलाके प्रभावित; ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद

दतिया में बिजली वितरण कंपनी मंगलवार यानी आज शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रखरखाव काम करेगी। इसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के अनुसार, शहरी और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रखी जाएगी। कंपनी की जानकारी के मुताबिक, दतिया शहरी क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पोल फैक्ट्री, गौतम विहार कॉलोनी, क्रेशर, गणेशघाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग, सेंवढ़ा रोड, दावल पीर दरगाह, सेंवढ़ा चुंगी, चिरई टोर और पेट्रोल पंप से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक दूसरे शहरी इलाकों में बिजली बाधित दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक बस स्टैंड, स्टेडियम, उपभोक्ता फोरम, दतिया-झांसी बाईपास, सीतासागर के पीछे, माइकल सिटी, उनाव रोड, गंजी के हनुमान, पिंक मैरिज हाउस, गिल फार्म हाउस, हमीर सिंह नगर, लॉर्ड कृष्णा स्कूल और हवाई पट्टी से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद ग्रामीण क्षेत्रों में नयाखेड़ा और बसई सब स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों सहित ग्राम भदोना, घूघसी, लमकना, बड़ौनकला, सीतापुर, लहरा, जिगना, बगेदरी, कमरारी, हतलई और जुझारपुर आबादी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी दौरान परासरी, कामद, सोनागिर स्टेशन और बेहरूका पंप फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *