दतिया में उधारी मांगने पर दुकानदार से मारपीट:दुकान में घुसकर सिर पर तोल कांटे से हमला, वीडियो

दतिया के रमदेवा गांव में उधारी के रुपए मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। रुपए मांगने पर आरोपी युवक ने न केवल जातिगत गालियां दीं, बल्कि दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला कर दिया। घटना गुरुवार दोपहर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। मारपीट के दौरान आरोपी ने दुकान में रखा तोल कांटा उठाकर दुकानदार के सिर पर दे मारा। हमले की वजह से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई। जिस का वीडियो भी सामने आया है। उधारी के पैसे मांगने से भड़का ग्राहक
पीड़ित प्रेम नारायण जाटव पिता राम सिंह जाटव ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि, गांव के ही अन्नू शर्मा से उसने 1200 रुपए उधार दिए थे। रुपए मांगने के लिए जब उसने फोन किया तो आरोपी ने फोन पर ही जातिगत गालियां दी, उसके बाद दुकान में आकर हमला कर दिया। अन्नू शर्मा ने दुकान में घुसकर लात-घूंसे मारे, सड़क पर पटक दिया और तोल कांटे से सिर पर वार कर दिया। घटना में उसके सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। आरोपी पर एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि, आरोपी पर एससी,एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *