विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33 के.व्ही एवं 33/11 के.व्ही लाइनों के पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते कल (शनिवार) दतिया जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुरक्षा कारणों से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित फीडरों की विद्युत सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस दौरान 33 के.व्ही गोराघाट फीडर सहित गोराघाट, बहेरूका, भदोना और बरगये क्षेत्र के सभी 11 के.व्ही फीडर प्रभावित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, चिकला, चिरुला, डगरई, वगरई, बीकर 2 नंबर, जुझारपुर, कामद, रिछार, गुर्जरा, सरसई, बड़ोनी, खोडन, घुग्गली, रिछारी, बरगये, जैन मंदिर, ठाकुरपुरा, नयाखेड़ा, बगदरी और हतलई क्षेत्र की आबादी फीडरों से जुड़े इलाकों में भी बिजली नहीं मिलेगी। विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। कंपनी ने बताया कि कार्य पूर्ण होने पर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी और आवश्यकतानुसार कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।


