दतिया में घर के बाहर युवक ने की फायरिंग:परिवार खाना खा रहा था अचानक चली गोली, फिर गाली गलौज, वर्चस्व को लेकर थी रंजिश

दतिया के बड़ौनी थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में एक युवक ने घर के पास गाली गलौज करते हुए फायरिंग की। गुरुवार रात युवक मकान के पीछे पहुंचा गाली गलौज करने लगा। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पवन पिता पर्वत सिंह कुशवाह (28), निवासी खिरिया (सिजोरा) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि, बीती रात वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर घर में लेटा हुआ था। रात करीब 8:30 बजे अचानक फायर की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान घर के बाहर युवक गालियां दे रहा था। सीसीटीवी में बंदूक लिए दिखाई दिया आरोपी आवाज सुनकर वह और उसका छोटा भाई रवि कुशवाह उठे और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी फुटेज में फरियादी के मकान के पीछे गांव के ही गोविंद कुशवाह, राजेंद्र कुशवाह और राज कुशवाह दिखाई दिए। फुटेज में गोविंद कुशवाह के हाथ में बंदूक स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश में गोली चलाई
फरियादी का आरोप है कि गोविंद कुशवाह ने पुरानी रंजिश के चलते यह जानते हुए फायरिंग की कि बंदूक की गोली से किसी की जान भी जा सकती है। फायरिंग से परिवार में दहशत का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हथियार के साथ नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *