दतिया में महिला ने कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी बुधवार को सामने आया है। वीडियो में सिविल लाइन के उनाव बाईपास रोड पर जमीन को लेकर हुए विवाद को लेकर बातचीत है। विवाद के बाद महिला ने कुछ युवकों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला 2 फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक महिला को धमकाता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरू की महिला का आरोप है कि उनाव बाईपास रोड निवासी रिंकू यादव और अखिलेश यादव उसकी पैतृक जमीन से जबरन रास्ता बना रहे थे। विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


