गुना में गाय चराने गए युवक की गला काटकर हत्या:मंगलवार से लापता था; गाय वापस लौटीं, लेकिन युवक नहीं; आज जंगल में मिला शव

गुना के म्याना थाना इलाके के भदौरा गांव के जंगल में सिर कटी लाश मिली है। गाय चराने गए एक युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार से लापता था। आज उसका शव जंगल में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह भदौरा के जंगल में ग्रामीणों को एक शव पड़ा हुआ दिखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। किसी धारदार चीज से उसका गला काटकर हत्या की गई थी। धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या मृतक की पहचान रतिराम कुशवाह (उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रतिराम बुधवार को गाय चराने जंगल गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों की ओर से तलाश के बाद आज सुबह जंगल में उसका शव मिला।
शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना पर म्याना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *