दतिया में जुए के अड्डे से 8 आरोपी गिरफ्तार:2 फरार; 22 बाइक, 6 मोबाइल समेत 17 लाख रुपए की सामग्री जब्त

दतिया के उनाव थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई की है। गोवर्धन मंदिर के पास पहूज नदी किनारे संचालित एक जुए के अड्डे पर दबिश देकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 22 दोपहिया वाहन, 12 हजार रुपए नकद और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत लगभग 17 लाख रुपए आंकी गई है। आठ आरोपी गिरफ्तार, दो फरार उनाव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पहूज नदी के किनारे कई लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने लांच पुलिस और साइबर सेल की टीम के साथ मिलकर मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कई जुआरी भाग गए, लेकिन पुलिस ने 8 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार जुआरियों में झांसी और दतिया के लोग शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम बंटी गुर्जर, रवि शाक्यवार, मजीद खान, प्रशांत शिंगवानी, दीपक अहिरवार, अच्छेलाल रायकवार (सभी निवासी झांसी), आनंद शर्मा (दतिया) और विनोद कुशवाहा (झांसी) हैं। कार्रवाई के दौरान अखिलेश कुशवाहा, अंकित उनया, रमेश रैकवार और मंगल कुशवाहा (सभी दतिया निवासी) मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *