दतिया में सोमवार को दतिया-बड़ौनी रोड पर रेलवे अंडरब्रिज के पास एक टेक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें लगभग 10 लोग घायल हो गए। हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेक्सी का चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, उसके शराब के नशे में होने की बात की है। अचानक नियंत्रण खोने के कारण वाहन पलट गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में राजू अहिरवार (50), पन्नू लाल अहिरवार (60), अंगूरी परिहार (52), प्रखर परिहार (5), चिरौंजी यादव, आशा श्रीवास्तव और प्रहलाद यादव शामिल हैं। इनमें से कुछ को मामूली चोट आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने टेक्सी जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने सावधानी के लिए सड़क पर निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।


