दतिया में दिग्विजय का नरोत्तम मिश्रा पर हमला:बोले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे, शिकायत करेंगे

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार शाम दतिया में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी नरोत्तम मिश्रा अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। मिश्रा के इशारे पर झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि, मिश्रा के इशारे पर पुलिस प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से मिलने की बात कही है। दिग्विजय ने चेतावनी दी कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर जनांदोलन भी करेंगे। सरकार का यह रवैया अन्यायपूर्ण है
सर्किट हाउस में दिग्विजय सिंह ने उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की, जो खुद को मिश्रा के कथित उत्पीड़न का शिकार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। दिग्विजय के इन आरोपों पर नरोत्तम मिश्रा या उनके समर्थकों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, यह मामला आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति को गरमा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *