दतिया में नाबालिग से गैंगरेप:शादी का झांसा देकर ले गया आरोपी, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा, 7 माह के नवजात की मौत

दतिया के उनाव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को आरोपी शादी का झांसा देकर साथ ले गया और कई महीने उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के गर्भवती होने आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। मंगलवार को जिला अस्पताल दतिया के जच्चा वार्ड में भर्ती पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात पोस्को एक्ट, एससी/एसटी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी नीतु आदिवासी ने उससे शादी की बात कही थी। जब उसने खुद को नाबालिग बताते हुए शादी से इनकार किया, तो 2 नवंबर 2024 की रात करीब 8 बजे आरोपी मोटरसाइकिल से उसके घर के पीछे पहुंचा और जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी उसे अपने साथी अभिषेक यादव के घर ले गया। जहां दोनों ने उसे खेतों में स्थित एक सुनसान टपरिया में एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान नीतु आदिवासी ने उसके साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ग्वालियर में भी कई बार किया शोषण इसके बाद आरोपी पीड़िता को ग्वालियर ले गया। जहां अभिषेक यादव के रिश्तेदार के कमरे में उसे रखा गया। वहां भी लगातार दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। 7 माह के नवजात की मौत करीब चार-पांच दिन पहले आरोपी उसे दतिया में अकेला छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। शनिवार 28 फरवरी 2026 को प्रसव पीड़ा शुरू हुई और उसने 7 माह के बच्चे को जन्म दिया। मंगलवार 3 मार्च को बच्चे की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से पीड़िता को जिला अस्पताल दतिया में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में ही पीड़िता के बयान लिए गए और जांच के बाद मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *