दतिया में फिर बढ़ी सर्दी, पारा 5.7 डिग्री लुढ़का:अगले एक हफ्ते शीतलहर चलने की संभावना; कोहरे से विजिबिलिटी 40 मीटर रही

दतिया में दो दिन की बारिश के बाद सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते विजिबिलिटी सिर्फ 40 मीटर तक की रह गई है। वाहन चालक हाईवे पर हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार में सफर करते हुए नजर आ रहे है। वहीं, कड़ाके की सर्दी भी लौटने लगी है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है। शीतलहर के चलने से रविवार रात का अधिकतम तापमान 5.7 की गिरावट के साथ 9.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले शनिवार रात का तापमान 15.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बन्स एक्टिव के चलते शुक्रवार- शनिवार की रात को मावठे की बारिश हुई थी। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का असर शनिवार को खत्म हो गया है। इसके बाद रविवार रात से बादल छटने के साथ मौसम साफ हुआ है, लेकिन ठंड का दौर फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल के आगमन तक तेज सर्दी पड़ने और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होने का संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *