दतिया में युवक की गोली मारकर हत्या:कार से उतरते ही बदमाशों ने फायर किया; 8 नामजद समेत 12 पर केस दर्ज, CCTV फुटेज मिला

दतिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंज-राजगढ़ मार्ग स्थित पट्ठापूरा मोड़ पर 24 वर्षीय सुरेंद्र यादव जैसे ही अपनी कार से उतरा, बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। पट्ठापूरा निवासी सुरेंद्र पुत्र रामिलन यादव (24) अपने दोस्तों के साथ कार से उत्तर प्रदेश के चिरगांव से लौट रहा था। जैसे ही वह पट्ठापूरा मोड़ के पास कार से नीचे उतरा, पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार आरोपी वहां पहुंचे और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली सुरेंद्र के पेट में लगी। साथियों ने उसे गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद भागते दिखे आरोपी, CCTV फुटेज मिला घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें बाइक सवार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन पर हुआ केस दर्ज पुलिस ने मामले में दिनेश गिरी, वरुण गिरी, विवेक गुर्जर, सचिन शर्मा, हिमांशु कोस्टा, रिंकल राजा परमार, उदय राजा परमार और अभी पंडित सहित चार अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *