दतिया में शुक्रवार को 4 घंटे बिजली कटौती:हवाई पट्टी और ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस के लिए कटेंगी लाइट

दतिया में आज शुक्रवार को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान शहर के हवाई पट्टी क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति चार घंटे के लिए बंद रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी। कंपनी के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, स्टेडियम, उपभोक्ता फोरम, दतिया-झांसी बायपास, सीतासागर के पीछे, माइकल सिटी, उनाव रोड, गंजी के हनुमान, पिंक मैरिज हाउस, गिल फार्म हाउस, हमीर सिंह नगर, लॉर्ड कृष्णा स्कूल और हवाई पट्टी से संबंधित इलाकों में बिजली गुल रहेगी। इसी तरह, ग्रामीण क्षेत्रों में डगरई और बीकर सब स्टेशन से निकलने वाले फीडरों के साथ-साथ चिरूला, डगरई, परासरी, सरसई, क्रेशर परासुरा, उरीना, जैन मंदिर, बसई, उदगवां के आबादी क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके अतिरिक्त, परासरी, थैली, उदगवां, गढ़ी, पचोखरा और कुरथरा पंप फीडर से संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी। कंपनी ने बताया है कि यह समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *