दतिया में सफाईकर्मी को पीटा, 4 घंटे काम बंद:कचरा गाड़ी में आग डालने से रोका तो युवक ने लात-घूंसों से मारा; थाने का घेराव

दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार सुबह सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद हंगामा हो गया। वार्ड क्रमांक 14 में कचरा गाड़ी में जलती आग डालने से रोकने पर एक युवक ने कर्मचारी की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसके विरोध में नगर के सभी सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और कचरा वाहन व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर इंदरगढ़ थाने का घेराव कर दिया। करीब चार घंटे तक नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद ही कर्मचारी काम पर लौटने को राजी हुए। पीड़ित सफाईकर्मी धर्मेंद्र बाल्मिक (45) ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 9 बजे वार्ड क्रमांक 14 में मूरत दीवान के मकान के पास कचरा वाहन से कचरा एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान अरुण जाटव नामक युवक वहां आया और उसने जलती हुई आग कचरा गाड़ी में डाल दी। जब धर्मेंद्र ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों से उनके साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो वायरल, थाने पहुंचे कर्मचारी मारपीट की इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सफाई कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकजुट होकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया और मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने दर्ज किया केस, हड़ताल खत्म कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए इंदरगढ़ पुलिस ने आरोपी अरुण जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *