दत्तात्रेय जयंती पर निकला चल समारोह:नीमच में कलाकारों ने दिखाए करतब, भंडारे में भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

नीमच में दत्तात्रेय जयंती के उपलक्ष्य में शिव शक्ति मठ ने दो दिवसीय उत्सव आयोजित किया। इसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हुए। शनिवार शाम को शिव शक्ति मठ पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। वहीं रविवार दोपहर चल समारोह निकाला गया। शोभायात्रा शिव शक्ति मठ से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नरसिंग मंदिर पर पहुंची। यहां भगवान दत्तात्रेय की आरती की गई। इसके बाद चल समारोह पुनः शिव शक्ति मठ पहुंचा। यह पर इसका समापन हुआ। वहीं चल समारोह में आगे बैंड बाजे बज रहे थे। तो पीछे अखाड़े के युवा कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। ढोल की थाप पर युवा लेजियम बजाते झूमते नाचते दिखाई दिए। कार्यक्रम में मंदिरों के संत महंत शामिल होने पहुंचे। चल समारोह में भगवान दत्तात्रेय की सुंदर पाल की ट्रैक्टर में सजाई गई। जिसका नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने नमन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *