दमकलकर्मी समेत 6 लोगों की तबीयत बिगड़ी, रेफर:फेरिक सल्फेट बनाने की फैक्ट्री से क्लोरीन गैस का रिसाव

रतलाम नाका इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम फेरिक सल्फेट पाउडर फैक्ट्री में पुराने सिलेंडर से क्लोरीन गैस रिसाव हो गया। फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ आसपास की 10-12 इकाइयों में काम कर रहे श्रमिक घबराकर बाहर भागे। गेहूं सार्टेक्स के दो कर्मचारी बीमार हुए और नर्सिंग होम भेजे गए। गैस के संपर्क में आने से नपा की दमकल टीम के चार कर्मचारी भी प्रभावित हुए, जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फैक्ट्री केमिक लेबोरेटरीज बताई गई, मालिक शाहिद खान हैं। फैक्ट्री में प्रशिक्षित स्टाफ, सुरक्षा किट और मास्क तक नहीं मिले। मौके पर पहुंचे अधिकारी चार घंटे तक गैस रिसाव नियंत्रित नहीं कर सके। बाद में रतलाम की इप्का फैक्ट्री टीम ने क्लोरीन किट की मदद से सिलेंडर बंद किया। कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रित है, कर्मचारी खतरे से बाहर हैं और फैक्ट्री की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *