दमदमा का क्लीनिक एक साल से सामुदायिक भवन के हॉल में लग रहा

वार्ड 52 के दमदमा का संजीवनी क्लीनिक अब भी सामुदायिक भवन के छोटे हॉल में चल रहा है, क्योंकि उसका पुराना जर्जर भवन एक साल पहले खाली करा दिया था। नए भवन का निर्माण स्वीकृति के अभाव में रुका है, जिससे मरीजों और स्टाफ को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। शादी और आयोजनों में क्लीनिक प्रभावित होता है।यहां आने वाले मरीजों और अटेंडरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि भवन निगम की संपत्ति है, इसलिए इसे गिराने के लिए सदन की अनुमति अनिवार्य है। प्रस्ताव सदन में गया भी, लेकिन इस विचार कर वापस प्रस्ताव लाने के निर्देश थे। सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि निगम भवन हैंडओवर कर देगा, तो हम वहां संचालन शुरू कर देंगे। स्थानीय पार्षद सुलेखा वशिष्ठ ने बताया कि प्रस्ताव सदन तक पहुंच ही नहीं पा रहा है। अधिकारी काम नहीं कर पा रहे, जिसके चलते सामुदायिक भवन में क्लीनिक संचालित करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *