दमदमी टकसाल के प्रधान के महाकुंभ में स्नान पर विवाद

भास्कर न्यूज | अमृतसर सचखंड श्री हरमंदर साहिब के हैड ग्रंथी को शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन दमदमी टकसाल के अध्यक्ष बाबा हरनाम सिंह धुम्मा के खिलाफ था। दरअसल, बाबा हरनाम सिंह ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान किया जिसके बाद सिख जत्थेबंदियों ने इसका विरोध जताया। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रतिनिधिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज वाणी के कुछ अंग पढ़ कर सुनाएं जिसमें उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में किसी भी तीर्थ का स्नान करने का खंडन किया गया है जो संपूर्ण सिख है वह किसी भी तीर्थ में जाकर स्नान नहीं कर सकता मगर दमदमी टकसाल के अध्यक्ष बाबा हरनाम सिंह ने गुरु साहिब के वचनों का पालन न कर उनकी वाणी का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि हम अलग धर्म से हैं और एक सिख किसी और धर्म के रिवायतों का पालन न करें जबकि बाबा हरनाम सिंह ने ऐसा किया है। वह हैड ग्रंथी से यह मांग करते हैं कि वह बाबा हरनाम सिंह से तुरंत इस मामले में पूछताछ करें और बनती कार्रवाई करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *