दमोह के जंगल में मिला नवजात, चरवाहे ने देखा:ग्रामीणों ने पहुंचाया हटा अस्पताल; एसएनसीयू वार्ड में स्पेशल टीम कर रही निगरानी

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के बरी गांव के पास गुरुवार सुबह एक नवजात शिशु लावारिस हालत में जंगल में मिला। कोई शख्स बच्चे को फेंककर मौके से फरार हो गया। चरवाहे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों और नर्सों की टीम उसकी देखभाल कर रही है। चरवाहे ने देखा, पुलिस को दी सूचना जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह तेज सिंह नामक चरवाहा अपने मवेशी चराने जंगल गया था। तभी उसे नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने मौके पर जाकर उसने देखा कि बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ रो रहा है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया तेज सिंह ने तुरंत गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपनी निगरानी में लिया। इसके बाद एंबुलेंस से शिशु को हटा सिविल अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों और नर्सों की टीम उसकी देखभाल कर रही है। डॉक्टरों ने बताया नवजात का जन्म आज ही हुआ है। अज्ञात शख्स पर केस एएसआई इंद्रराज सिंह ने बताया कि रजपुरा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से संबंधित जानकारी है, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *