दमोह जिला पंचायत उपचुनाव मतगणना जारी:शुरुआती रुझानों में साहिल सिंह लोधी आगे, 15 प्रत्याशी मैदान में

दमोह की हटा विधानसभा के कुम्हारी क्षेत्र क्रमांक 10 में जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में साहिल सिंह लोधी पहले स्थान पर हैं, जबकि भरत पटेल दूसरे नंबर पर हैं। इस उपचुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीन राउंड की वोटिंग पूरी अब तक तीन राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। साहिल सिंह लोधी को 3252 मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भरत पटेल को 2533 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच 700 से अधिक वोटों का अंतर है। कुल 8 राउंड की मतगणना होनी है, जिसमें से अभी 5 राउंड की गिनती बाकी है।
5 जनवरी को सारणीकरण के बाद जारी किए जाएगा रिजल्ट यह पेपरलेस उपचुनाव 29 दिसंबर को 77 मतदान केंद्रों पर हुआ था। मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से पटेरा आईटीआई में शुरू हुई। मतगणना केंद्र पर प्रेक्षक शैलेंद्र कियावत और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर मौजूद हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। अंतिम परिणाम 5 जनवरी को सारणीकरण के बाद जारी किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *