दमोह में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा:गांव में तनाव के बाद बाजार बंद, पुलिसबल तैनात

दमोह जिले के हटा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले पटेरा ब्लॉक के कोटा गांव में बीती रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह प्रतिमा टूटी हुई देखी। इसके बाद से ही गांव में तनाव है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी गांव पहुंच चुके हैं। डॉ. आंबेडकर की ये प्रतिमा गांव में करीब 1 साल पहले पंचायत भवन के सामने लगाई गई थी। पिछले माह नवंबर में इसका अनावरण हुआ था। आज सुबह जैसे ही पंचायत भवन के सामने लगी डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा के टूटने की जानकारी लोगों लगी, गांव में तनाव फैल गया। पूरा बाजार बंद है। लोग पंचायत भवन के सामने एकत्रित हो गए। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा का एक हाथ तोड़ा है। साढ़े तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में एससी वर्ग सबसे अधिक है। वर्तमान में भाजपा की उमा देवी खटीक विधायक हैं।
एसपी ने की शांति बनाए रखने की अपील गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने लोगों से अपील की है। उन्होंने बताया कि बताया कि कोटा गांव में कुछ असमाधिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को हानि पहुंचाई है। इस संबंध में पटेरा थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है। मौके पर फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वाड भी रवाना किया गया है। एसपी सोमवंशी ने ये आश्वासन भी दिया है की प्रतिमा को पूरी तरह दुरुस्त करके वापस लगवाया जाएगा। पांच साल पहले हो चुका है विवाद
बताया जा रहा है कि करीब पांच साल पहले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान विवाद हुआ था। दलित समाज ने देवी प्रतिमा की स्थापना की थी। तब गांव के अन्य वर्ग के लोगों ने इसका विरोध किया था। देवी प्रतिमा का पूजन करने के लिए कोई भी ब्राह्मण नहीं पहुंचा था। उस समय थाना प्रभारी रही अंजलि उदेनिया ने देवी पूजन किया था। इसके बाद विवाद को शांत हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *