दमोह में कुख्यात शराब तस्कर त्रिलोक सिंह गिरफ्तार:दो अलग-अलग मामलों में था फरार, दोस्त के साथ मिलकर करता था तस्करी

दमोह की हटा पुलिस ने कुख्यात अवैध शराब तस्कर त्रिलोक सिंह लोधी को गिरफ्तार किया है। वह दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा था। वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने उसे मंगलवार को इटवा हीरालाल से गिरफ्तार किया है। खंडहर की टूटी खिड़की से कूदकर फरार हुआ था आरोपी हटा टीआई सुधीर कुमार बेगी ने बताया कि 29 जुलाई 2025 को मुखबिर की सूचना पर इटवा हीरालाल में आंगनवाड़ी केंद्र के पास एक खंडहर से 28 पेटी अवैध शराब जब्त की गई थी। इसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये थी। घटना के समय आरोपी त्रिलोक सिंह लोधी खंडहर की टूटी खिड़की से कूदकर भाग गया था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। दो मामलों में था फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार इसके बाद 30 दिसंबर 2025 को भी आरोपी त्रिलोक सिंह लोधी अपने घर के सामने लगे ईंट भट्ठे के पास दो अन्य लोगों के साथ अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी और उसके साथी ईंटों के भट्ठे से भाग निकले। पुलिस ने भट्ठे से 9 पेटी अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए थी। इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। दोस्त के साथ मिलकर करता था तस्करी उपरोक्त दोनों प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपी त्रिलोक सिंह लोधी निवासी इटवा हीरालाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दोस्त नंदू सिंह लोधी के साथ मिलकर शराब बेचने का जुर्म कबूल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *