दमोह में गर्ल्स साइकिल मैराथन से बुंदेली महोत्सव शुरू:कलेक्ट्रेट में दिखाई हरी झंडी; 1 फरवरी तक चलेगा 17 दिवसीय आयोजन

दमोह शहर के तहसील ग्राउंड में बुंदेली दमोह महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार दोपहर गर्ल्स साइकिल रैली के साथ हुआ। कलेक्ट्रेट से इस रैली के बाद विधिवत महोत्सव की शुरुआत की। जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा और हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन ने कलेक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर गर्ल्स साइकिल रैली को रवाना किया। सैकड़ों छात्राओं ने साइकिल से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील ग्राउंड तक का सफर तय किया। कोतवाली टीआई मनीष कुमार और दमोह विधायक जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया सहित अन्य लोग भी रैली में शामिल हुए। बुंदेली महोत्सव 17 दिनों तक चलेगा यह साइकिल मैराथन रैली कलेक्ट्रेट से किल्लाई नाका, बस स्टैंड, घंटाघर और अस्पताल चौराहा होते हुए तहसील ग्राउंड पहुंची। यहां बुंदेली गौरव न्यास के सदस्यों की मौजूदगी में रैली का समापन किया गया। बुंदेली गौरव न्यास पिछले 12 वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। महोत्सव में बुंदेली व्यंजन और लोक विधाएं भी प्रदर्शित की जाती हैं। यह रंगारंग कार्यक्रम 17 दिनों तक चलेगा, जिसमें दमोह के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग बुंदेली दमोह महोत्सव देखने आते हैं। आयोजन 1 फरवरी तक जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *