दमोह में गल्ला व्यापारी अध्यक्ष से बदसलूकी:कारोबारियों ने जताया विरोध, कहा- कार्रवाई नहीं हुई, तो 15 दिन बाद मंडी बंद करेंगे

दमोह जिला कृषि उपज मंडी के गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज के साथ गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे असामाजिक तत्वों ने बदसलूकी कर दी। उनके बुलाने पर अनाज खरीदने पहुंचे व्यापारी एकत्रित हो गए। विरोध में कुछ देर के लिए डाक भी बंद कर दी। इसके बाद मंडी प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक असामाजिक तत्व भाग निकले। गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष बजाज ने बताया कि लंबे समय से यहां असामाजिक तत्वों का डेरा है। कुछ लोग शराबखोरी करते हैं। किसानों को परेशान करते हैं। अनाज की चोरी करते हैं। अब व्यापारियों के साथ भी अभद्रता करने लगे हैं। रास्ता रोककर मेरे साथ अभद्रता की है। जब अन्य व्यापारियों को बुलाया, तो बदमाश भाग गए। मंडी प्रशासन और जिला प्रशासन को कई बार समस्या की शिकायत की गई। ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बदमाशों को पुलिस पकड़ती है, वह एक-दो दिन में छूट कर आ जाते हैं। दोबारा यहां अनैतिक गतिविधियां शुरू कर देते हैं। इस बार व्यापारी संघ ने तय किया है कि 15 दिन में इन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो मंडी में अनाज खरीदना बंद कर देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *