दमोह में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:दूसरा गंभीर, मगरोंन थाना क्षेत्र में हादसा; पुलिस ने शुरू की जांच

दमोह जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा फतेहपुर और बरी गांव के बीच सड़क पर हुआ। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर पड़े मिले घायल टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर घायल हालत में पड़े थे। स्थानीय लोगों ने 112 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बरी गांव निवासी 23 वर्षीय बबलू पिता चिंतु आदिवासी की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार 42 वर्षीय महेश पिता खलक सिंह, निवासी पैरवारा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिजनों ने लगाए आरोप मृतक के पिता चिंतु आदिवासी ने बताया कि गांव का ही एक युवक उनके बेटे को जबरदस्ती बाजार ले गया था। बाद में उन्हें सूचना मिली कि बरी गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है और उनके बेटे की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस युवक ने बेटे को साथ ले गया था, वह बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुरू की जांच मगरोंन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के कारणों और आरोपों की भी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *