दमोह के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की झापन रेंज के सोमखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर ब्यारमा नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ किसान के खेत में पहुंच गया। किसान रामसिंह ने उसे देखा और दहशत में आकर अन्य लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया और उसे वापस ब्यारमा नदी में छोड़ दिया। टीम ने रेस्क्यू कर वापस ब्यारमा नदी में छोड़ा जानकारी के अनुसार, झापन रेंज के अंतर्गत आने वाले सोमखेड़ा गांव में यह घटना हुई। करीब 6 फीट लंबा यह मगरमच्छ ब्यारमा नदी से निकलकर खेत में पहुंचा था। किसान रामसिंह जब अपने खेत की ओर जा रहे थे, तब मगरमच्छ की फुंकार सुनकर वे पहले डर गए। नजदीक जाकर देखने पर उन्होंने एक बड़ा मगरमच्छ अपनी फसल के बीच छिपा हुआ पाया। फसल के बीच में छिपा हुआ था मगरमच्छ किसान ने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी और उन्हें सतर्क रहने को कहा। इसके बाद रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की टीम को सूचित किया गया। झापन रेंज से वन अमला किसान के खेत में पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को टाइगर रिजर्व के वाहन में सुरक्षित बांधकर वापस ब्यारमा नदी में ले जाकर छोड़ दिया गया।


